CY न्यूज़

Monday, 11 October 2021

एंजेल्स एकेडमी में हुआ दशहरा व नवरात्रि का आयोजन।


मेरठ 11 अक्टूबर (चमकता युग) 105,पत्थर वालान स्थित एंजेल्स एकेडमी में दशहरे व नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने सर्वप्रथम मां दुर्गा की आराधना की और डांडिया डांस के माध्यम से मां दुर्गा से सभी कष्टों को दूर करने की प्रार्थना की। इसके पश्चात बच्चों ने अपनी कविता के माध्यम से नवरात्रि व दशहरे का महत्व समझाया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई रामलीला मंचन रहा। राम,लक्ष्मण,सीता का वनवास,सीता हरण,हनुमान मिलन तत्पश्चात रावण वध का मंचन बहुत ही खूबसूरती के साथ मिलकर बच्चों ने प्रस्तुत किया। दोनों त्योहारों की धूम है मस्ती अलग ही दिखाई दे रही थी। स्कूल की डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता,स्कूल चेयरमैन अनुराग गुप्ता ने बच्चों को नवरात्रि व दशहरे का महत्व बताया कि नवरात्रि के पवित्र 9 दिनों तक हम मां दुर्गा की आराधना करते हैं जो नारी शक्ति का प्रतीक है। साथ ही मां दुर्गा के सभी नौ रूपों का आशीर्वाद लेने की प्रार्थना की। साथ ही बताया कि नवरात्रि के दसवे दिन दशहरा मनाया जाता है जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य श्वेता वर्मा ने बच्चों के साथ रावण के पुतले का दहन करके सभी बुराइयों का नाश करने का प्रण लिया। एंजेल्स परिवार की और से सभी बच्चों ने नवरात्रि व दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित मुंजाल,वर्तिका मित्तल,कहकशा, काजल,उर्वशी का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment