CY न्यूज़

Tuesday, 26 October 2021

पुलिस कप्तान ने एस.आई को भोजपुर थाने से हटाया।

 


मोदीनगर 26 अक्टूबर (चमकता युग) फरीदनगर चौकी इंचार्ज द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार को लात मरने की घटना को लेकर पूर्व सांसद प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग थाना भोजपुर का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। और उसी दिन शाम को एस.एस.पी कार्यालय ने नीरज त्यागी को अगले दिन सुबह 10 बजे गाजियाबाद में मीटिंग के लिए समय दिया था। मीटिंग में पुलिस कप्तान पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अधिकारी को घटना के उपरान्त फरीदनगर चौकी से हटा दिया गया था, जिस पर नीरज त्यागी ने कहा कि वह अधिकारी आज भी भोजपुर थाने में तैनात है, उसे मोदीनगर विधानसभा से भी हटाया जाए, यही उनकी मांग है। क्योंकि किसी भी सूरत में कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,इसके लिए चाहे उन्हें अपनी सरकार में आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। इस पर पुलिस कप्तान ने उन्हें बहुत जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया और 25 अक्टूबर की रात को एस.आई को थाने से हटा दिया गया। पुलिस कप्तान की इस सकारात्मक कार्यवाही की सराहना करते हुए नीरज त्यागी ने फ़ोन पर मोदीनगर विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद दिया।


No comments:

Post a Comment