कानपुर 21 अक्टूबर (चमकता युग) शासनादेश के अनुसार बैंक के खुलने का समय प्रातः10:00 एवं बंद होने का समय सायं 5:00 बजे है। लेकिन झींझक बैंक मैनेजर अपनी सुविधानुसार बैंक खोलते और बंद करते हैं। दिनांक 21अक्टूबर 2021 को जिला सहकारी बैंक 5:00 बजे बंद होने के बजाय 4:45 पर बंद कर दी गई। लगभग 1 वर्ष पूर्व 18 सितंबर 2020 को बैंक कर्मियों की लापरवाही से शटर खुला छूट गया था। रात्रि लगभग 9:00 बजे बैंक मैनेजर को सूचना देने पर शटर का ताला बंद कराया गया था। उच्च अधिकारियों को सूचना देने पर भी नहीं हुई थी कोई कार्रवाई। अब देखने वाली बात यह होगी ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर उच्च अधिकारी कोई कार्यवाही करते हैं या मनमानी करने की छूट देते हैं। इस संदर्भ में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने बताया जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment