मोदीनगर 19 नवंबर (चमकता युग) भारत रत्न आयरन लेडी भारत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती शहर कॉग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में स्थानिय कपडा मिल स्थित इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर शहर कॉग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी की 104 वीं जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिया है उसे देश का एक-एक नागरिक कभी नही भूल पायेगा। इंदिरा गांधी की कार्यकुशलता और सफल नेतृत्व का विश्व में लोहा माना जाता था। इंदिरा एक महान नेता व भारत देश को पूरी विश्व में अग्रिम पंक्ति में खडा करने वाली नेता थी। इंदिरा ने देश के बैंको कर राष्ट्रीयकरण किया। उन्होनें अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए पाकिस्तान के दो टुकडे कर बांगलादेश का निर्माण किया पूरे विश्व में भारत के शौर्य का परिचय कराया और भारत को पुरी दुनिया में ताकतवरों की श्रेणी में रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा, मंजू राणा, शहर महासचिव नंदकिशोर शर्मा, शारदा सैन, सचिव गुलबीर भारद्वाज, इन्द्रा शर्मा, निर्मल पॉल, ममता शर्मा, पवन कोरी, पोलूस मसीह, इन्द्रा पॉल, नईम खान कामगार कांग्रेस अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, रामप्रवेश शर्मा, अरूण शर्मा, अरमान मेहदी, महेश दत्त शर्मा, अमन सहित कांग्रेस जन मौजूद रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment