CY न्यूज़

Saturday, 20 November 2021

पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली के लिए 21 को लखनऊ में जुटेंगे शिक्षक।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए लामबंद हुआ शिक्षक संगठन, बैठक में बनी रणनीति।

चुनावी वर्ष में पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने फिर पकड़ी रफ्तार, सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में शिक्षक।

अटेवा के साथ मिलकर लड़ेंगे पुरानी पेंशन की लड़ाई-आनंद मोहन (जिलाध्यक्ष-रा.शै.म बहराइच)।

शिक्षको के पेंशन बहाली के लिए के.डी पैलेस होटल में संपन्न हुई राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच की जनपदस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक।

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 19 नवंबर (चमकता युग) शुक्रवार को शहर के के.डी पैलेस सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद-बहराइच के जनपदीय कार्यसमिति, ब्लॉकों के संयोजकों व सह संयोजकों व अटेवा के जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठन के जिला संरक्षक बलदेव प्रसाद पांडेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। अटेवा के जिला संयोजक संदीप वर्मा तथा जिला महामंत्री शैलेश यादव ने कहा कि चुनावी वर्ष में सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए चेतावनी देने के लिए सभी शिक्षक अटेवा की मुहिम में साझीदार बन अधिक से अधिक संख्या में रविवार 21 नवंबर को आयोजित इको गार्डन लखनऊ में चलने के लिए आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष अटेवा की एकसूत्रीय मांग के लिए उन्हें संगठन का पूरा समर्थन है, सभी शिक्षक 21 को इको गार्डन पहुँच कर आवाज बुलंद करें। बैठक का संचालन महामंत्री उमेश त्रिपाठी ने किया। रैली को सफल बनाने हेतु सभी ब्लॉकों के शिक्षकों का प्रतिभाग सुनिश्चित करवाने हेतु सम्यक विचार कर ठोस रणनीति बनाई गई। तथा जनपद के प्रति ब्लॉक से कम से कम 100 शिक्षक व शिक्षिकाओं का प्रतिभाग छोटी गाड़ियों व बसों के द्वारा अटेवा की रैली में किये जाने पर सहमति बनी। इस हेतु सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों को लक्ष्य भी दिया गया। उक्त बैठक में जनपद के लगभग सभी ब्लॉकों के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक, सहसंयोजक व जनपद की कार्य समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके अलावा बैठक को कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, जिला संयुक्त महामंत्री रवि मोहन शुक्ल, जिला संयुक्त मंत्री प्रतिमा पांडेय ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment