मेरठ 10 नवंबर (चमकता युग) इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाईटेड के तत्वावधान में मेरठ के पांडव नगर के कम्युनिटी हाल में एक कराटे सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य 25 व 26 दिसंबर को अहमदाबाद गुजरात में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेगे ओर लगभग इस प्रतियोगिता में विदेश की कई टीमें हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश के इस संस्था के खिलाड़ियों का चयन करने स्वयं इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाईटेड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान मो उपस्थित रहे साथ ही कोच वसीम अहमद व कोच विनित कुमार उपस्थित रहे। मेरठ जिले से लगभग 18 कराटे खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमे अली जेदी, विकास दीप, फरहा वसीम, आशीष, देवानशु, मो.बासील, हर्षित राणा, मिस्टर यादव, विधि शर्मा, आदित्य राज, नयनतारा यादव, प्रियांशी तोम, नित्या शर्मा, हर्षदीप सिंह, गुरवित कुमार, जगदीश पाल, चयनित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद संजय सिंह सैनी, इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर गोपाल शर्मा व सब इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment