Friday, 19 November 2021

टी.बी लाइलाज बीमारी नहीं, समय रहते उपचार कराने से मिल सकती है निजात: डी.टी.ओ

टी.बी के जागरूकता के साथ निगम के पार्षद व कर्मचारियों का किया संवेदीकरण। 

मेरठ 19 नवंबर (चमकता युग) देश से टी.बी उन्मूलन के लिये स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। इसी परिपेक्ष में नगर निगम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निगम के पार्षद व कर्मचारियों को टी.बी के प्रति जागरूक करते हुए उनका संवेदीकरण किया गया। संवेदीकरण कार्यशाला का शुभारंभ अपरनगर आयुक्त ममता मालवीय, सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह एंव जिला क्षय रोग अधिकारी डा.गुलशन राय ने किया। कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों से जिला क्षय रोग अधिकारी डा.गुलशन राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन् 2025 तक टी.बी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया टी.बी लाइलाज बीमारी नहीं है। समय रहते इसका उपचार लेने से छुटकारा मिल सकता है। सरकार की ओर से टी.बी से संबधित सभी जांच पूरी तरह निशुल्क हैं। इतना ही नहीं मरीजों को उपचार के दौरान सरकार निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति माह पांच सौ रुपये प्रति माह देती है। यह रकम मरीज के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। उन्होंने बताया टी.बी को जड़ से समाप्त करने के लिये विभाग की ओर से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्लम क्षेत्र मलिन बस्ती, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अडडों पर लगातार शिविर लगाये जा रहे हैं। उन्होने कार्यक्रम में आये पार्षदों से अपने क्षेत्र में टी.बी जागरूकता शिविर लगाने की अपील की, जिससे लोग टी.बी के प्रति जागरूक हो सकें। जिला पी.पी.एम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम एवं कार्यक्रम समन्वयक  नेहा सक्सेना ने निगम के कर्मचारियों व पार्षदों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी। खुली चर्चा में प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों के उत्तर अजय कुमार जिला एस.टी.एस द्वारा दिए गए।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...