बहराइच (संवाददाता मोहमद इमरान मकरानी) 08 नवंबर (चमकता युग) जी.एस.टी में हुई अत्यधिक वृद्धि को लेकर ईंट निर्माता कल्याण समिति के बैनर तले ईंट भठ्ठा मालिकों ने धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ईंट भठ्ठा मालिकों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देकर अपनी मांग से सम्बंधित वित्तमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।इस अवसर पर भारी संख्या में ईंट भठ्ठे से जुड़े लोग रहें मौजूद।
No comments:
Post a Comment