मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ के प्रांगण में खेलो यूथ कबड्डी लीग प्रथम संस्करण का ट्रायल हुआ। सोमवार सुबह से ही खिलाड़ियों की कतार रही। इस ट्रायल में दूर-दूर से खिलाड़ी मौजूद रहे। बताया गया है की सब खिलाड़ी शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, खतौली, गाजियाबाद से आए है। अगला ट्रायल 5 दिसंबर को हसनपुर डिस्ट्रिक्ट में होना है। खेलो प्रो यूथ कबड्डी लीग के आयोजक कर्ता आशीष सिरोही और मनीष सिंघल ,प्रियांशु चौधरी, शबनम, आलोक, शैली सिरोही मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment