Thursday, 18 November 2021

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत।

औरैया (कंचोसी संवाददाता विपिन गुप्ता ) 17 नवंबर (चमकता युग) बुधवार को लगभग शाम 04:30 बजे जनपद औरैया के फफूँद रेलवे स्टेशन से पूर्व की ओर करीब 800 मीटर दूरी, रेल ट्रेक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। पहले मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हुई। बाद में सूत्रों से पता चला की युवक की पहचान आधार कार्ड से हो गई है। युवक नरेश सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी प्रतापपुर दहगाँव का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल व दिबियापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस ने जाँच के दौरान खोजबीन में मृतक के परिजनों से संपर्क कर सूचना दी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...