CY न्यूज़

Wednesday, 10 November 2021

चोरों ने नकब लगाकर लाखों का माल पार किया।

टड़ियावां 10 नवंबर (चमकता युग) थाना क्षेत्र के ग्राम सेखौरा निवासी राधेश्याम पुत्र गोकरन  खेती-बाड़ी करते हैं उन्होंने बताया मंगलवार की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। अज्ञात चोरों ने उनके कमरे में पीछे से नकब लगा दी जिससे कमरे में रखा सारा सामान चोरों ने पार कर दिया सुबह जब उनकी पत्नी बाहर निकली तो देखा नकब के पास कपड़े बिखरे पड़े थे। तब तक सब परिजन आ गए फिर कमरे में जाकर देखा तो उनके बक्से मैं रखे जेवर जिसमें एक करधनी, कुंडल एक चौन व कंगन, माला, बिछिया तथा बक्से में रखें रुपये 5000, पीतल के बर्तन आदि सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जानकारी ली कोतवाली प्रभारी वकील सिंह यादव ने बताया सूचना मिली है। प्रार्थी की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




No comments:

Post a Comment