मोदीनगर 29 नवंबर (चमकता युग) भोजपुर मंडल में ग्राम किल्होड़ा, सैंदपुर, रोरी, बखरवा, में जिला पंचायत अध्यक्ष में डा.अतुल तेवतिया का आगमन हुआ। जहां डा.अतुल तेवतिया ने ग्रामीण वासियों से सीधा संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समझाया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास हुआ है और जन-जन तक लाभ पहुंचा है। भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश बखरवा, भोजपुर मंडल महामंत्री अनुज त्यागी, युवा नेता टिंकू चौधरी व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment