मेरठ 18 नवंबर (चमकता युग) सिविल लाइन के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नेत्रपाल पुत्र रघुवीर उम्र करीब 55 वर्ष निवासी शकुंतला कॉलोनी नई बस्ती मवाना जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त नेत्रपाल उपरोक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तगण (1) ब्रह्म सिंह पुत्र चंद्रकिरण, (2) कुलदीप पुत्र ब्रह्म सिंह, (3) बंटी पुत्र ब्रहम सिंह निवासी गण कायस्थ गांवड़ी थाना परतापुर एवं, (4) हरिओम शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी अंजलि थाना परतापुर, (5) श्रीमती गीता पत्नी निशिकांत निवासी मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर धोखाधड़ी करके फर्जी आई.डी बनवाकर मुनेश नेहरा पत्नी रिटायर्ड प्रिंसिपल विजेंद्र सिंह नेहरा निवासी नई बस्ती दौलतपुर फकराबाद उर्फ कायस्थ गांवड़ी थाना परतापुर को लगभग 8 बीघा जमीन रुपए लगभग 3000000 में बेच दी, जीत सिंह व हरी किशन पुत्रगण खजान निवासी छज्जूपुर थाना परतापुर को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इस संबंध में मुनेश नेहरा द्वारा वर्ष 2016 में दिनांक 30 अप्रैल 2016 को मुकदमा अपराध संख्या 212/2016 धारा 419/420/467/468/471/120बी आई.पी.सी पंजीकृत कराया गया था। इस संबंध में ब्रहम सिंह, कुलदीप, बंटी, हरिओम एवं गीता को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। महत्वपूर्ण बात यह है कि अभियुक्त नेत्रपाल एक शातिर दिमाग व्यक्ति है, ट्रक ड्राइवर है, इसने अपने आसपास यह अफवाह फैलाकर की नेत्रपाल की मृत्यु हो गई है। बाहर रहकर ट्रक ड्राइविंग कर रहा था और वर्ष 2016 से लगातार फरार था।
No comments:
Post a Comment