मेरठ 27 नवंबर (चमकता युग) ग्लोबल सोशल कनेक्ट की क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर की सभा का आयोजन सर्वाेदय सत्संग आश्रम हरिद्वार में किया गया। सभा की अध्यक्षता ऋचा सिंह व संचालन महासचिव अभिषेक शर्मा ने किया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर गंगा स्नान के पश्चात भारत माता मंदिर के दर्शन किए। सभा में तय किया गया की अगले सप्ताह से बारी-बारी से मेरठ के सभी स्कूल में जाकर जहां पर किसी प्रकार की खेलकूद की एक्टिविटी नहीं होती है उन सभी स्कूल में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। ग्रामीण स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रियमबल, फंडामेंटल राइट्स एवं फंडामेंटल ड्यूटीज को कंठस्थ कराने के लिए एक्टिविटीज की जाएंगी। ग्रामीण स्कूल में बच्चों को छोटे-छोटे कानूनों के बारे में जागरूक किया जाएगा जैसे ट्रैफिक के नियम, वोट डालने के लिए अपने घर के सदस्यों को जागरूक करना तथा प्रदूषण कम करने के लिए उनमें जागरूकता लाए जाने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर ग्लोबल सोशल कनेक्ट के कंटेंट कोऑर्डिनेटर साहिल भट्ट, नवीन अग्रवाल, विपुल सिंघल, चंद्रकांत, अनीता रानी, सूर्यकांत, गीता सिंह, शशि अग्रवाल, सुनील रॉयल, बबीता सोम, ओम सिंह, देवराज सोम आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment