मेरठ 14 नवंबर (चमकता युग) बाल दिवस के अवसर वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश द्वारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को पठन सामग्री और खाद्य सामग्री बाटी गई। वैश्य समाज जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि बाल मजदूरी और अशिक्षा देश की प्रगति में बाधक है। बच्चे देश का भविष्य है जब देश के सभी बच्चे साक्षर होंगे तभी देश प्रगति करेगा। वह अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ समय समय पर बच्चों को पठन सामग्री और अन्य सभी जरूरतों का सामान उपलब्ध कराती हैं। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, डा.मनोज कुमार गोयल और डा. विवेक बिश्नोई का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment