मेरठ 03 नवंबर (चमकता युग) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के सदस्यों ने विधायक सोमेंद्र तोमर के साथ रंगोली स्थित गरीब बस्ती में वहां के निवासियों के संग दीपावली मनाई। गरीब परिवारों को मिट्टी के स्वदेशी दीपक, फल, जूस आदि वितरित किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया दीपावली का उत्सव तभी पूर्ण हो सकता है जब देश का एक एक परिवार अपने घर में दीपक जलाए ठीक से भोजन करें और प्रभु श्रीराम को याद करे। सभी ने विधायक सोमेंद्र के नेतृत्व में जय श्री राम के नारे लगाए तथा दीपावली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। इस मौके पर आयुष गोयल, पीयूष गोयल, समाजसेवी विपुल सिंघल, लक्ष्मी शर्मा, आलोक सिसोदिया, आर.के गोयल, प्रिंस अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment