औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 25 नवंबर (चमकता युग) भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के कंचौसी गाँव में स्थित जिले के दिव्यांगजन मूकबाधिर माध्यमिक विद्यालय के पास झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय झोपड़ी मालिक रिश्तेदारी में गए था। उसकी पत्नी खेतों में बाजरा काट रही थी। आग लगने की जानकारी पर कंचौसी चौकी पुलिस ने पहुँच कर मौका मुआयना किया। रोशनपुर निवासी सुरेश सिंह उर्फ़ भूरे सिंह दिव्यांगजन मूकबाधिर माध्यमिक विद्यालय के पास झोपड़ी बना कर कई सालों से पत्नी बच्चों और ग्रहस्थी के सामान व पशुओं को रखकर वहाँ रहता आ रहा है। बुधवार की शाम पाँच बजे के करीब झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा आनाज, कपड़े, नगदी और अन्य जरूरी सामान जल कर राख हो गया। घटना के समय सुरेश रिश्तेदारी में बाहर और उसकी पत्नी खेतों पर बाजरा काटने गई थी। जब वह आस-पास के लोग वहाँ पहुँचे और पानी डाल-डाल कर आग बुझाई पाई तब तक झोपड़ी व ज्यादातर सामान जल गया। झोपड़ी मालिक ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान को देकर मुआवजा दिलाए जाने की माँग की है।
No comments:
Post a Comment