बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 24 नवंबर (चमकता युग) अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष थाना बौंडी, थाना रिसिया, थाना मूर्तिह, थाना फखरपुर द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाने पर लंबित विवेचनाओं के वादी व विवेचकों से संवाद किया गया। तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के सम्बंध में सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
No comments:
Post a Comment