CY न्यूज़

Tuesday, 30 November 2021

बरसाती पानी निकास न होने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी।

पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर करवाया जा चुका है अवगत, अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही।

खेतों में पानी भरा होने से नहीं हो पायेगी गेहूँ की बुआई।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 नवंबर (चमकता युग) सदर तहसील व ब्लॉक भाग्यनगर के कंचौसी गाँव बिहारीपुर में खेतों में भरे बरसाती पानी का निकास न होने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर पूरी तरह खराब हो चुकी है। पानी के निकास न होने से खेतों की जुताई व गेहूँ की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। किसान रामचंद्र, प्रेमचंद, सुरेश चन्द्र, सुभाष चंद्र, हरपाल सिंह, राहुल तिवारी, नाथूराम, सतीश चन्द्र, रणवीर सिंह आदि लोगों जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया बरसाती पानी के निकास के लिए नाली नहीं बनाये जाने से उनके खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे धान की फसल जलमग्न होकर खराब हो चुकी है और कई बार पूर्व में भी उच्चाधिकारियों व सी.एम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई सुनाई नहीं हुई। फसल जलमग्न होने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। और अगली फसल भी नहीं कर पा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment