मेरठ 11 नवंबर (चमकता युग) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इकाई ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमे मेरठ लोकसभा क्षेत्र में कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी नितिन अग्रवाल, निवासी विजय नगर, मेरठ को सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने नितिन अग्रवाल को जिम्मेदारी देते हुए यह उम्मीद व्यक्त की है कि नितिन अग्रवाल ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस से प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने में कामयाब होने के साथ कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में भी सफलता प्राप्त करेंगे। नितिन अग्रवाल की नियुक्ति पर प्रशान्त कौशिक, पुनीत शर्मा, अनिल शर्मा, तरुण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
No comments:
Post a Comment