औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 27 नवंबर (चमकता युग) औरैया वाया कंचौसी से लहरापुर, रसूलाबाद मार्ग स्थित कंचौसी अम्बेडकर तिराहे पर आये दिन मारपीट और लूट सहित अन्य हो रही घटनाओं को रोकने के लिए नगर के भाजपाई नंद किशोर उर्फ नंदू शर्मा, मनोज पालीवाल, गिरीश सिखरबार, पूर्व प्रधान ढिकियापुर अजय कुमार, बिहारी लाल, रिंकू राहुल शर्मा आदि ने दिये पत्र में सी.सी.टी.वी कैमरा व स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की है। जिस पर औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया है।
No comments:
Post a Comment