मेरठ 23 नवंबर (चमकता युग) कनोहर लाल इंटर कॉलेज फॉर गर्ल्स साकेत में पर्यावरण एव स्वच्छता क्लब द्वारा भारतीय संविधान का महत्व एवं उपयोगिता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां 25 भाग हैं। भारतीय संविधान सभी नागरिकों को जीने के लिए मौलिक अधिकार प्रदान करता है। भारतीय संविधान धर्म निरपेक्षता का पालन करता है। भारतीय कानून किसी भी जाति या धर्म द्वारा प्रभावित नहीं होता। प्रतियोगिता की जज डा.किरन प्रदीप विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग कनोहर लाल पी.जी कॉलेज रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाखा, द्वितीय महक, तृतीय मुस्कान एवं रजनी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य प्राची सिंह सविता, रचना राठी पंकज रानी, सोनू यादव, अंजू, रीना, मानसी गोयल, विपुल सिंघल, लक्ष्मी शर्मा, आर.के गोयल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment