बहराइच (मोहम्मद इमरान मकरानी) 18 नवंबर (चमकता युग) मोटरसाइकिल वाहन संख्या नंबर यू.पी 40 पी 3953 नवाबगंज से नानपारा की ओर आ रहा था तभी अचानक आए सामने वृद्ध को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु दोनों को नानपारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वृद्ध भोला खां निवासी माघी थाना व कोतवाली नानपारा का बताया जा रहा है। और मोटरसाइकिल सवार शानू निवासी पुरानी बाजार कोतवाली नानपारा का बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment