CY न्यूज़

Sunday, 7 November 2021

मोबाइल लुटेरे को दिल्ली गेट पुलिस ने दबोचा।

मेरठ 06 नवंबर (चमकता युग) देहली गेट पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले गैंग के सरगना सोनू उर्फ चाऊमाऊ व उसके गुर्गे जीशान को दबोच लिया। इनके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बीती पांच अक्टूबर को जली कोठी में बाइक सवार लुटेरों ने एक मोबाइल फोन लूट लिया था। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इस मामला में केस दर्ज किया गया था। देहली गेट पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मोबाइल लूटेरे कैद हो गए। बदमाशों की पहचान करते हुए उन्हें अहमद नगर से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सोनू उर्फ चाऊमाऊ उर्फ सिकन्दर उर्फ तोतला निवासी मस्जिद कुरैशियान पूर्वा अहमद नगर व जीशान उर्फ सत्ताइस निवासी पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हवालात में डाल दिया। एस.एस.आई के.पी सिंह का कहना है कि दोनों लूटेरों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।



No comments:

Post a Comment