Saturday, 20 November 2021

फाईन आर्ट की छात्रा शिवांगी अग्रवाल को मिला गोल्ड मेडल।

मेरठ 20 नवंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में संपन्न हुए हाइब्रिड दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री व गोल्ड मेडल देकर सम्मनित किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व पूर्व आई.ए.एस स्तुति नारायण कक्कड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावि विद्यार्थियों को डिग्रीयां व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमरेटस डा.वी.पी सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.हिरो हितो व प्रतिकुलपति डा.विजय वधावन के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन करके किया। फाईन आर्ट की छात्रा शिवांगी अग्रवाल के द्वारा कला के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फाईन आर्ट के प्राचार्य डा.पिंटू मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...