CY न्यूज़

Wednesday, 17 November 2021

राधा गोविंद मंडप में हुई मेरठ मंडप एसोसिएशन की बैठक।

मेरठ 17 नवंबर (चमकता युग) मेरठ मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक राधा गोविंद मंडप में मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन महामंत्री विपुल सिंघल ने किया। दिनांक 15 नवंबर 2021 को दत्तावली रोड थाना भावनपुर क्षेत्र में स्थित रेड कारपेट मंडप में एक युवती की हत्या के पश्चात बारातियों द्वारा मंडप के संचालक अंशुल गोयल को बुरी तरह पीटा गया, जिसमें उनको सर पर 15 टांके आए। मौका-ए-वारदात से पुलिस द्वारा संचालक अंशुल को एस.डी.एस ग्लोबल में भर्ती कराया गया जहां पर एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया। एस.एस.पी मेरठ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा सूचना दी गई कि मृतिका का अभियुक्त विशाल गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा मृतिका का मौसेरा भाई है। मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारी सभा उपरांत ए.डी.जी पुलिस मेरठ ज़ोन राजीव सभरवाल से उनके दफ्तर जाकर मिले। ए.डी.जी को संपूर्ण केस के बारे में अवगत कराया गया जिसकी जानकारी उन्हें पूर्व में ही थी। वार्ता कर ए.डी.जी से निवेदन किया गया कि:

1.मंडप की सील को तुरंत खोला जाए तथा बहुत आवश्यकता होने पर जिस कमरे में लड़की की हत्या हुई थी उस कमरे को सील किया जा सकता है ताकि मंडप में बुक बाकी शादी के प्रोग्राम बुकिंग के अनुसार किए जा सकें। 

2.मंडप के संचालक अंशुल को क्लीन चिट दी जाए तथा उनके पास तैनात पुलिसकर्मी अस्पताल से तुरंत हटाया जाए।

3.रेड कारपेट मंडप के संचालक अंशुल के ऊपर हमला करने वालो के ऊपर मुकदमा दर्ज कर सजा दिलाई जाए।

4.थाना भावनपुर में रेड कारपेट मंडप के मैनेजर को 15 नवंबर की रात्रि से बंद किया हुआ है उसको तुरंत छोड़ने का निवेदन किया गया। 

ए.डी.जी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द मंडप एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी ।

इस मौके पर मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, रानू सत्संगी, पार्षद अंशुल गुप्ता, अंकुर गोयल सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment