मेरठ 22 नवंबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नेता मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के अवसर पर विनोद कुमार सैनी के आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की गई और साथ ही 2022 में समाजवादी पार्टी की विजय के लिए संकल्प लिया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित मोहम्मद यासीन सैफ़ी, पूर्व नगर अध्यक्ष शाही अब्बास, मोहित तोमर, सपा नेता राजा कुरैशी, मोहम्मद जीशान, अहसान सैफ़ी, तनवीर आलम, फरीदी काशिफ अंसारी आदि सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment