CY न्यूज़

Monday, 29 November 2021

सुंदरपुर का नहीं हुआ ड्रोन से सर्वे।

औरैया ( संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 नवंबर (चमकता युग) जनपद औरैया की ब्लॉक सहार के कई गाँवों का घरौनी के लिए ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत नौगवॉ के मजरा सुंदरपुर का रिकॉर्ड सरकारी अभिलेखों में न होने पर सर्वे नहीं किया गया। इससे ग्रामीण मायूस हैं और सर्वे की मांग कर रहे हैं। पूरे सहार ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में शुमार नौगवॉ में छह मजरे हैं। इसमें पुरवा महिपाल, पुरवा विजई, बटाहा, अमरपुर, नौगवॉ और सुंदरपुर भी शामिल है। इनमें से सुंदरपुर गाँव का पिछले दिनों राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन से घरौनी योजना का सर्वे नहीं किया गया। इसका मुख्य कारण पुरानी आबादी पर बसा न होना है। इस गाँव में नायक समुदाय के लोगों की आबादी है। लेखपाल पवन दीक्षित का कहना है कि इसका बाद में आंकलन कराकर ड्रोन सर्वे कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment