CY न्यूज़

Saturday, 20 November 2021

मोदी सरकार की हुई हार, किसानों की हुई जीत: अंकुश चौधरी।

मेरठ 19 नवंबर (चमकता युग) आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा है की मोदी सरकार की तानाशाही और अहंकार का अंत हुआ। उन्‍हें चुनाव में हार के डर के कारण मजबूर होकर तीनों काले कानून वापस लेना पड़ा। मैं देश के करोड़ों अन्‍नदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उनके आंदोलन को नमन करना चाहता हूं। उनके संघर्ष के बदौलत आज ये तीनों काले कानून वापस हुए, लेक‍िन इसके साथ-साथ यह भी साब‍ित हो गया क‍ि नरेन्‍द्र मोदी और उनकी सरकार स‍िर्फ और स‍िर्फ चुनाव जीवी है। आंदोलन जीवी महात्‍मा गांधी, शही-दे-आजम भगत स‍िंह और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के देश में आंदोलन जीवी करोड़ों अन्‍नदाताओं ने अपना हक तो ले ल‍िया, लेक‍िन इसी के साथ यह साब‍ित हो गया क‍ि नरेन्‍द्र मोदी आप स‍िर्फ चुनाव जीवी हैं और चुनाव में हार के डर से आपने ये तीनों काला कानून वापस ले ल‍िया।

No comments:

Post a Comment