CY न्यूज़

Wednesday, 10 November 2021

यूपी सरकार की टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना।


बहराइच (संवादाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 10 नवंबर (चमकता युग) प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने को प्रयासरत है, इसी अभियान के तहत प्रदेश के करीब एक करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण जल्द शुरू होगा। योजना के तहत लाभार्थियों का चयन, टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण व इसकी मानीटरिंग के लिए वेब पोर्टल बनाया गया है। इसके पहले चरण में विश्वविद्यालयों के स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का डेटाबेस तैयार होने के बाद विश्वविद्यालय सूचना भेजेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधीन छात्रों का डेटाबेस राज्य विश्वविद्यालयों के पास है इसलिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिए गए हैं। विशेष सचिव मनोज कुमार ने निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालय अपने से संबद्ध महाविद्यालयों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तैयार करके जिलाधिकारियों को भेजेंगे।

No comments:

Post a Comment