औरैया 04 नवंबर (चमकता युग) रेलवे लाइन पार करते समय पोल नम्बर 1101/25 के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत। सूचना पर मौके पर थाना दिबियापुर एस.आई प्रदीप कुमार अवस्थी मय पुलिस बल व हरचंदपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने पहुंचकर वहाँ पर मौजूद लोगों की मदद से महिला की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। महिला की पहचान विरमा देवी उम्र (55 वर्ष ) पत्नी रमानाथ दोहरे निवासी गपकापुर की मड़ैया के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल परिजनों ने बताया महिला खेत के लिए आज सुबह करीब 8 बजे निकली थी। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली जिला अस्पताल भेजा।
No comments:
Post a Comment