औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 21 नवंबर (चमकता युग) पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर व्यापार सभा समाजवादी पार्टी की ओर से दिनांक 22 नवम्बर 2021 दिन सोमवार सुबह 12:00 बजे व्यापार सभा समाजवादी पार्टी के कानपुर मंडल सचिव शिवम यादव उर्फ टोनू यादव के आवास पर मनाया जाएगा। इस मौके पर व्यापार सभा समाजवादी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष/टीम निरीक्षक डा.मनोज पोरवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.सुभाष चंद्र गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य मयंक सविता, मुलायम सिंह, कल्लू मस्ताना समेत व्यापार सभा समाजवादी पार्टी टीम व समाजवादी पार्टी समर्थक एवं कार्यकर्ता आदि सैकड़ों लोग उपस्थिति रहेंगे।
No comments:
Post a Comment