CY न्यूज़

Tuesday, 16 November 2021

पशुओं का अवैध कटान करने वाले पुलिस की गिरफ्त में।

मेरठ 15 नवंबर (चमकता युग) वादी उ.नि कुलदीप सिंह तत्कालीन चौकी प्रभारी पिलोखडी थाना लिसाडी गेट मेरठ द्वारा दिनांक 19.06.2021 को थाना हाजा पर तहरीरी सूचना अंकित करायी गयी कि दिनांक 18.06.2021 को समय 03.30 बजे सुबह तीन-चार अज्ञात अभियुक्त गण द्वारा पशुओं का अवैध कटान करके पशुओं के अवशेष नाले में फेंक देते है। इस सूचना पर मु.अ.सं 267/21 धारा 429 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम की बढोतरी की गयी व अभियुक्त (1) रिजवान उर्फ बब्बो पुत्र इकबाल निवासी मेवगढी मजीदनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, (2) कामिल पुत्र शमशेर निवासी सुहैल गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ, (3) बिलाल निवासी श्यामनगर, (4) शादाब पुत्र इकबाल निवासी मेवगढी मजीदनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, (5) इरशाद निवासी समर गार्डन के नाम प्रकाश में आये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशों के अनुक्रम में थाना लिसाडी गेट मेरठ पुलिस द्वारा अभियुक्त (1) रिजवान उर्फ बब्बो पुत्र इकबाल निवासी मेवगढी मजीदनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, (2) कामिल पुत्र शमशेर निवासी सुहैल गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ को लिसाडी रोड बी.एस पैलेस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। 

गिरफ्तार अभियुक्तः 

(1) रिजवान उर्फ बब्बो पुत्र इकबाल निवासी मेवगढी मजीदनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ

(2) कामिल पुत्र शमशेर निवासी सुहैल गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ 

आपराधिक इतिहासः

मु0अ0सं0 267/2021 धारा 429 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम

No comments:

Post a Comment