CY न्यूज़

Tuesday, 7 December 2021

पी.आर.वी 0590 द्वारा रात्रि 02.46 बजे राहगीर की गाड़ी में ड़ीजल खत्म होने पर तत्काल उन्हे ड़ीजल उपलब्ध कराकर उनके गन्तव्य मार्ग पर रवाना किया गया।

मेरठ 06 दिसंबर (चमकता युग) दिनांक 24.11.2021 को कॉलर रवि कुमार अपने परिवार के साथ चांदपुर बिजनौर से हस्तिनापुर होते हुए जनपद मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बमनौली के जंगल में गाड़ी का ड़ीजल खत्म हो गया। कॉलर रवि द्वारा समय रात्रि 02.46 बजे ड़ायल-112 पर ड़ीजल खत्म होने की सूचना दी गयी पी.आर.वी 590 पर नियुक्त उप निरीक्षक रंजीत सिंह, चालक हो.गार्ड 1969 तेजेन्द्र, चालक हो.गा 1462 पंकज द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कॉलर को ड़ीजल उपलब्ध कराया गया व उनके गन्तव्य मार्ग मुजफ्फरनगर को परिवार सहित सकुशल रवाना किया गया। पी.आर.वी 0590 की ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी को उनके उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा दिनांक 06.12.2021 को उप निरीक्षक रंजीत सिंह, चालक हो.गा 1462 पंकज व चालक हो.गा. तेजेन्द्र को प्रशस्ति पत्र व नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment