Saturday, 11 December 2021

मेरठ महानगर युवा मोर्चा ने दी सी.डी.एस प्रमुख व 13 जवानों की दी श्रद्धांजलि।

 


मेरठ 10 दिसंबर (चमकता युग) मेरठ महानगर युवा मोर्चा द्वारा विगत 8 दिसंबर को तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सी.डी.एस प्रमुख बिपिन रावत सहित 13 सेना के जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ में स्वच्छता अभियान के नियमित शहीद स्मारक पर साफ सफाई की आज यह सेना के लिए ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए बड़े ही दुख का पल है देश ने एक महान योद्धा को खोया है। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, महामंत्री सनी शर्मा, मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, मंत्री रमन बालियान, मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, प्रशांत सूर्यवंशी, नेमू पंडित, विवेक त्यागी, आकाश गुप्ता, सहित सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख सी.डी.एस प्रमुख विपिन रावत व उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत साहित 13 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...