बहराइच (संवादाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 10 दिसंबर (चमकता युग) दिल्ली से बस में सवार होकर युवक नानपारा रुपईडीहा बाईपास पर पहुंचा था। लापता युवक के घर के परिजन 1 महीने से दर-दर भटक युवक की तलाश कर रहे है। लापता युवक के परिजनों के द्वारा किडनैपिंग की आशंका जताई जा रही है। नानपारा कोतवाली में 1 महीने पहले लापता युवक के परिजनों द्वारा शिकायत भी की गई थी। मगर अभी तक युवक का कोई अता पता नहीं मिला। आखिर क्यों 1 महीने बीतने के बाद भी लापता युवक की तलाश पुलिस नहीं कर पा रही है। लापता युवक के परिजनों ने पुलिस पर कोई एक्शन न लेने का आरोप लगाया है। परिजन दर-दर भटक कर युवक की खोजबीन में लगे है। पुलिस प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे बैठी।
No comments:
Post a Comment