मेरठ 17 दिसंबर (चमकता युग) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नसीम खान और शहर कांग्रेस के महासचिव, डिप्टी मेयर रंजन शर्मा के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी, शारदा रोड पर कनोहर लाल डिग्री कॉलेज के सामने, वार्ड नं.39 में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में अनेकों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोहताश, पूर्व महासचिव प्रशान्त कौशिक, मुकेश वर्मा, वार्ड अध्यक्ष अंकित गौतम, नीरज वार्ष्णेय, प्रवेश पालीवाल अजय शर्मा, राजू यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment