CY न्यूज़

Sunday, 5 December 2021

बी.ए.वी क्रिकेट एकेडमी ने यंगस्टर्स क्रिकेट एकेडमी माधवपुरम को 5 विकेट से हराया।

मेरठ 04 दिसंबर (चमकता युग) बी.ए.वी क्रिकेट ग्राउंड पर बी.ए.वी क्रिकेट एकेडमी और यंगस्टर्स क्रिकेट एकेडमी माधवपुरम के बीच आज 30-30 ओवर का एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। यंगस्टर्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यंगस्टर्स क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज निश्चय ने पारी की शुरुआत करते हुए शानदार 75 रन बनाए। मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में आए प्रिंस ने 45 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 तक पहुंचाया। बी.ए.वी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जतिन ने 3, अर्श राशिद ने 2 और पारस ने 1 विकेट लिया। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी.ए.वी क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज वत्सल कौशिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बना कर बी.ए.वी क्रिकेट एकेडमी को मजबूत शुरुआत दी। मध्यक्रम में आए साहिल ने 60 रन और जतिन ने 30 रन बनाकर बी.ए.वी क्रिकेट एकेडमी को 22 वें ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 187 के लक्ष्य तक पहुंचा कर 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया। यंगस्टर्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में सुर्या ने 2 विकेट लिए, जबकि अमित, आकाश, अंशुल ने 1-1 विकेट लिया। दोनों टीमों में से वत्सल कौशिक, निश्चय, साहिल, जतिन, प्रिंस को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कोच बलराम सक्सेना ने शाबाशी देते हुए उनकी हौसला अफजाई की, साथ ही सभी नवोदित खिलाड़ियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को उनके उज्जवल भविष्य की उन्हें शुभकामनाएं दी।



No comments:

Post a Comment