मेरठ 27 दिसंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब को प्रदेश नेतृत्व द्वारा अमरोहा जिले का सह प्रभारी बनाए जाने पर सोमवार को सर्किट हाउस में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से पगड़ी पहनाकर तथा बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर काजी शादाब ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। जितना काम मुसलमानों के लिए भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है उतना काम आज तक किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं किया है। यही कारण है कि मुसलमानों का भरोसा भाजपा के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से रिंकू वर्मा, साबिया खान, साबिर पहलवान, आस मोहम्मद कुरैशी, मुख्तियार अली गुड्डू, परवेज आलम, साजिद शेख, शाहरुख अब्बासी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment