CY न्यूज़

Thursday, 2 December 2021

केक काटकर मनाया गया जे.पी नड्डा का जन्मदिन।

मेरठ 02 दिसंबर (चमकता युग) बृहस्पतिवार को इंदिरा चौक स्थित नगर निगम के पार्क में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और खुशी मनाई तथा गरीब लोगों को फल भी बांटे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अफजाल कुरेशी, भाजपा नेत्री साबिया खान, माया कुमारी, मोहम्मद शहजाद, अरशद सैफी, शहरोज खान, मुजाहिद जैदी, तनवीर अंसारी, जैद चौधरी आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment