CY न्यूज़

Thursday, 16 December 2021

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई पुण्यतिथि।


मेरठ 15 दिसंबर (चमकता युग) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पैठ रोड शताब्दी नगर में मनाई गई। जिसमें दक्षिण विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता कर्मवीर सिंह गुमी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता व अखंडता में बांधने का कार्य किया। वह देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व सच्चे देशभक्त थे। उनकी पुण्यतिथि पर देश उनको नमन करता है। इस मौके पर पुष्पेंद्र कसाना, विकास मित्तल, अंकुर शर्मा, संदीप सेठी, सुभाष नागर, योगी राणा, संजीव भाटी, गिरेंद्र प्रधान, नवीन भाटी, सुशील कसाना, गुर्जर अनु, गुर्जर उमेश, गुमी बिट्टू, नकुल गुर्जर, चौधरी सचिन चपराणा, अर्पित गुर्जर, राहुल बैंसला, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment