मेरठ 19 दिसंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू किए गए निशुल्क राशन वितरण महाअभियान के तहत आज अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को निशुल्क राशन के पैकेटों का वितरण करवाया। इस मौके पर काजी शादाब ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब माह में दो बार खाद्यान्न योजना का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद गरीब को प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। इस दौरान प्रमुख रुप से मुख्तियार अली गुड्डू, अख्तर अब्बास, आजाद कुरैशी, कामिल सैफी, इंतजार अंसारी, तनवीर खान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment