मेरठ 10 दिसंबर (चमकता युग) भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी और संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों नें एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर.डी शर्मा एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद शर्मा के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर शाँल ओढाकर एवं गुलदस्ता भेटकर सम्मानित किया। एवं यू.पी चुनाव मे भारतीय मतदाता संघ एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की क्या भूमिका होगी विस्तार से चर्चा की एवं संगठन के बारे मे बताया एवं भामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आर.जे.बी.एम के राष्ट्रीय मंत्री पंडित आदेश फौजी ने मेरठ की सातो विधानसभा में से किसी भी एक विधानसभा से चुनाव लडने की इच्छा जताई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने आर्शीवाद दिया की उच्च नेतृत्व से बात कर अवगत कराया जायेगा क्योकि भामस का परिवार आज दस लाख से ज्यादा हो चुका है। इस दौरान महासचिव वैध सुरेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, अनिल चौधरी, योगेश गोस्वामी, पंडित आर.डी शर्मा, पंडित कुलदीप शर्मा, मुकुल मोहन वर्मा, हरीश जाटव, विवेक कश्यप, देवेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment