गाजियाबाद 27 दिसंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मौलाना हमीदुल्लाह खान राजशाही को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का ज़िला ग़ज़ियाबाद का प्रभारी बनाया गया। जिससे पार्टी के सभी लोगों मे खुशी की लहर छा गई। भाजपा के ज़िला अध्यक्ष ग़ज़ियाबाद दिनेश सिंघल, अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सौलत पाशा व उनकी पूरी टीम व हाशिम मालिक, जितेंद्र गिरी, शाहिद खान, कारी नईम, राजशाही, मुरसलीन अलवी, इस्लाम बादशाह, इकराम कुरैशी, रियाज़ उद्दीन, ताहिर त्यागी, डा.ज़ाकिर, दिलशाद अहमद, मुजाहिद साजो त्यागी, ओसामा चौधरी, क़दीम आलम नदीम, अख़्तर तम्कीन चौहान सहित सभी नेतागण व पदाधिकारियों ने खूब बधाई दी।
No comments:
Post a Comment