CY न्यूज़

Wednesday, 8 December 2021

पूर्व चेयरमैन कर्मवीर सिंह गुमी ने रैली में दिखाया अपना दम।

मेरठ 07 दिसंबर (चमकता युग) ऐतिहासिक संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में मेरठ दक्षिण विधानसभा से कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में कार, बस, ढोल धमाके, डी.जे सहित हजारों लोग कई सौ वाहन लेकर रैली स्थल पर पहुंचे। रैली स्थल पहुंचने तक कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। समाज सेवी पूर्व चेयरमैन कर्मवीर सिंह गुमी ने दिन-रात रैली के लिए जो लोगों से आव्हान किया था उसका परिणाम सड़को पर देखने के मिला। लोगों ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कर्मवीर सिंह गुमी के साथ हजारों लोग रैली स्थल पहुंचे तथा उनके साथ सर्व समाज समर्थन दिखाया व लोगों का उत्साह देख लग रहा है कि इस बार मेरठ दक्षिण विधानसभा से कर्मवीर सिंह गुमी मजबूत दावेदार हैं। जो मेरठ दक्षिण विधान सभा समीकरण ही बदल देगा।



No comments:

Post a Comment