मेरठ 21 दिसंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में इनोवेशन एंड इनकारपोरेशन ऑफ प्रेजेंट एंड ट्रेडिशनल टेक्नोलॉजी अंडर एन.ई.पी 2020 से सम्बंधित सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से सम्बंधित ज्ञान वर्धन जानकारी दी गई। सेमिनार में 48 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज की एडिशनल डीन एवं कन्वेनर स्वामी विवेकानंद चेयर डॉक्टर सिम्मी गुरवारा ने नई एजुकेशन पॉलिसी के बारे में सभी छात्र छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा की हमें 21 वी सदी के वर्तमान तकनीकों मे अभ्यस्त हो जाना चाहिए लेकिन पारंपरिक शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जाना चाहिए। इस सेमिनार के इंट्रोडक्टरी रिमार्क में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉक्टर श्रवण कुमार गर्ग नें शिक्षा के क्षेत्र में आये हुए बदलावों के बारे में जानकारी प्रदान की। एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉक्टर मुकेश रुहेला ने सेमिनार के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉक्टर मनोज कपिल ने डॉक्टर रफत खानम एवं डॉक्टर अर्चिता भटनागर द्वारा आयोजित किये गए इस कार्यक्रम को सराहा एवं कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
CY न्यूज़
▼
No comments:
Post a Comment