CY न्यूज़

Friday, 3 December 2021

श्रावस्ती मे दूसरे दिन भी एन.एच.एम संविदा कर्मियों का अनिश्चिकालीन धरना जारी, हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ा असर।

बहराइच/श्रावस्ती (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 02 दिसंबर (चमकता युग) जनपद के मुख्यालय विभागो मे सी.एम.ओ कार्यालय के सामने राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तर प्रदेश के संविदा कर्मियों के समस्त कैडर के कर्मचारी/अधिकारी  सैकड़ो की संख्या मे दूसरे दिन भी उपस्थित रहे और अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। एन.एच.एम संविदा कर्मचारी संघ की अगुवाई में जनपद के सभी संविदा कर्मी एक साथ अपनी 7 सूत्रीये माँग कर रहे है। जिसमे संविदा कर्मियों के समायोजन के साथ समान कार्य समान वेतन लागू हो, विशिष्ट सेवा निति /मानव संसाधन नीति लागू हो, ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाये, आशाओ को नियत मानदेय दिय़े जाने की सरकार के सामने अपनी बात कही है। वही कर्मियों के हड़ताल से जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर देखने क़ो मिल सकता है जिससे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। धरने पर प्रदेश एन.एच.एम संविदा कर्मचारी संघ के अगुवाई मे श्रावस्ती अध्यक्ष डा.ए.के पाठक, जिला मंत्री डा.सतीश चौधरी, डा.शफीकुर्रहमान संघठन मंत्री, डा.दिवाकर सिंह, डा.विजय भारत, डा.हनुमन्त सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा.शनि देव सिंह, आकाश सोनी, आराधना ए.एन.एम, सी.एच ओ भावना कश्यप, सहित अन्य जनपद के समस्त कैडर के कर्मचारी/अधिकारी उपस्तिथि रहे।

No comments:

Post a Comment