चौबेपुर 26 दिसंबर (चमकता युग) मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। यह मामला गाँव खरदपुर त्रिलोकपुर पोस्ट चौबेपुर थाना चौबेपुर कानपुर का है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला को एंबुलेंस की मदद से कानपुर के एक हॉस्पिटल पहुंचाने का काम किया। वही महिला की रास्ते में ही मृत्यु हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment