मेरठ 28 दिसंबर (चमकता युग) आगामी 30 दिसंबर में होने वाले संपर्क अभियान हेतु महिला मोर्चा मेरठ महानगर की बैठक शिवाजी संस्थान में हुई। बैठक की अध्यक्षता मेरठ महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा के द्वारा की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वर्रियर एवं भाजपा महानगर मंत्री एवं सम्मेलन प्रभारी ममता मित्तल, महामंत्री नूपुर जोहरी, डॉली गुप्ता एवं सभी महिला मोर्चा सदस्य उपस्थित रहे। महानगर महामंत्री महेश बाली का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
No comments:
Post a Comment