मेरठ 20 दिसंबर (चमकता युग) लिसाड़ीगेट थाना के हापुड़ स्टैंड सूर्या प्लाजा में भीड़ ने दो मोबाइल चोरों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई की। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया।सूर्या प्लाजा में हारून की मोबाइल की दुकान है। सोमवार को दोपहर में उसकी दुकान पर चार युवक मोबाइल खरीदने पहुंचे। उनमें से एक युवक ने रियल मी का मोबाइल लिया और चुपचाप जेब में रख लिया। टायलेट जाने की बात कहकर वह चला गया। उसके बाकी साथी वहीं खडे रहे। इस बीच सी.सी.टी.वी कैमरे से दुकान मालिक को रियल मी मोबाइल जेब में चोरी से रखने की बात पता चल गयी। उसने शोर मचा दिया। वहां अन्य दुकानदार आ गए। गायब हुए युवक के साथियों को भीड़ ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की गयी। जेब से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों सागर व मनीष निवासी भगवतपुरा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनो का चालान काट कर जेल भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment